पंजाब: ट्रैफिक पुलिस का ये जवान सड़कों के गड्ढे भरकर बचा रहा है लोगों की जान

by GoNews Desk Sep 19, 2019 • 01:50 PM Views 1239

भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना देखना बुरा नहीं है। फ़ाइव ट्रिल्यन इकॉनमी बनाने का सपना बुरा नहीं है। चन्द्रयान उड़ाना सराहनीए काम है। लेकिन सड़कों के गड्ढों को भरना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है क्यूँकि इससे आम लोगों और बेक़सूर लोगों की जान जाती है।

ट्रैफिक पुलिस का ये जवान पंजाब के भटिंडा का है जो लोगो को ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के साथ लोगों की जान भी बचाने की कोशिश कर रहा है। दरअसल गुरबख्श सिंह  सड़को पर बने गड्ढों को अपने एक साथी की मदद से भरने का काम कर रहे हैं।