नेहरू मेमोरियल से निकाल दिये गए कांग्रेस के नेता, बीजेपी ने अपने लोगों को दी जगह

by GoNews Desk Nov 06, 2019 • 12:39 PM Views 1036

नेहरू मेमोरिल से कांग्रेस के नेताओं को बाहर कर दिया गया है। इसमें करण सिंह, जयराम रमेश और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं। इनकी जगह बीजेपी ने अपने नेताओं को उन पदों पर जगह दी है। बीजेपी ने उन पदों पर अनिर्बन गांगुली, गीतकार प्रसून जोशी और पत्रकार रजत शर्मा की नियुक्ति की है। इस संस्था के अध्यक्ष पीएम मोदी खुद हैं।

नेहरू मेमोरियल से निकाल दिये जाने के बाद कांग्रेस नेता करण सिंह ने कहा कि, ये दुर्भाग्य की बात है कि एक ऐसी संस्था जिसका नाम जवाहरलाल नेहरू को समर्पित है, उस संस्था से कांग्रेस के नेताओं को या कांग्रेस की विचारधारा वाले लोगों को निकाला जाना काफी दुर्भाग्य की बात है।