बॉलिवुड: विदेशी सिनेमा घरों में सबसे ज्यादा किस फिल्म ने कमाई की?

by Lalita Kashyap Sep 12, 2019 • 01:56 PM Views 902

भारत में रिलीज़ होने वाली हिंदी फिल्मों की कलेक्शन का एक बड़ा हिस्सा अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस से आता है। पिछले महीने रिलीज़ हुई मिशन मंगल, विदेशी सिनेमा घरों में काफी अच्छी कमाई कर रही है। इसरो की कामयाबी दर्शाती इस फिल्म ने विदेशी सिनेमा घरों में 7.2 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर चुकी है।

ये पहली हिंदी फिल्म नहीं है जो विदेश में इतना नाम कमा रही है। इस साल रिलीज़ हुई, काफी ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने विदेशी सिनेमा घरों में धूम मचाई। एक नज़र डालते है विदेशी सिनेमा घरों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली इस साल की हिंदी फिल्मों पर

पहले नंबर पर है गली बॉय। इस फिल्म की पूरे विश्व में 34 मिलियन डॉलर की कलेक्शन हुई। जिसमें से विदेशी सिनेमाघरों में 10.20 मिलियन डॉलर की कमाई हुई। सलमान खान की फिल्म भारत ने विदेश में 9.13 मिलियन डॉलर की कलेक्शन की। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने 7.40 मिलियन डॉलर कमाए। कलंक और मिशन मंगल फिल्म ने 7.20 मिलियन डॉलर की कलेक्शन की।