राजस्थान में बीएसपी के छह विधायक कांग्रेस में शामिल

by GoNews Desk Sep 17, 2019 • 09:32 AM Views 2028

राजस्थान में सोमवार देर रात बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए बीएसपी के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। रात करीब 10:30 बजे सभी 6 विधायक विधानसभा पहुंचे और कांग्रेस की सदस्यता ली।

ये सभी 6 विधायक अब तक अशोक गहलोत सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे थे।  बीएसपी विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 

राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में अब कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। बीएसपी विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विधायकों ने राजस्थान की जनता के हित में फैसला लिया है।