महाराष्ट्र-हरियाणा का चुनावी दंगल शुरू, 21 अक्टूबर को पड़ेंगे वोट

by GoNews Desk Sep 21, 2019 • 05:17 PM Views 988

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान कर दिया. दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर ख़त्म हो रहा है। 

महाराष्ट्र-हरियाणा के अलावा 21 अक्टूबर को ही 18 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी कराया जाएगा. इसके अलावा बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी.