भारत में 2024 तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग के सब्स्क्रिप्शन में 31 फीसदी तक की हो सकती है बढ़ोत्तरी

by Lalita Kashyap 4 years ago Views 3289

India's Music Industry Thriving On Music Streaming
भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री तेज़ी से बाढ़ रही है। केपीएमजी की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2019 में म्यूजिक इंडस्ट्री कुल 1,660 करोड़ रुपये की है जो वित्त वर्ष 2018 तक सिर्फ 1,440 करोड़ रुपये की थी यानी एक साल में इसमें 15.3% की बढ़ोत्तरी हुई।

भारतीयों के बीच ऑनलाइन म्यूजिक के लिए बढ़ती पसंद को इसका एक बड़ा कारण बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक भारतीय एक हफ्ते में करीब 21.5 घंटे म्यूजिक सुनता है जो पूरे विश्व के एवरेज से भी ज़्यादा है।


साल 2018 में ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के पास एक महीने के 11 करोड़ एक्टिव यूज़र्स थे जो साल 2019 में बढ़ कर 16.5 करोड़ हो गए। इन ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के पेड सब्स्क्रिप्शन्स से ही भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री का 91% रेवेन्यू आता है और साल 2024 तक इसमें 31% की बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना है।

वीडियो देखिये

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed