धरती के सबसे ठंडे इलाक़े साइबेरिया में तापमान 100 डिग्री फारेनहाइट पर पहुंचा

by M. Nuruddin 3 years ago Views 7076

Temperatures reached 100 degrees Fahrenheit in Sib
धरती के सबसे ठंडे इलाके आर्कटिक सर्कल में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है. साइबेरिया के छोटे से कस्बे वेरखोयस्क में शनिवार को तापमान 100.4 डिग्री फ़ारेनहाइट यानी 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. साइबेरिया दुनिया के उन इलाकों में शामिल है जहां तापमान बेहद तेज़ी से बढ़ रहा है. साल 2019 से ही यहां तापमान औसत से ज़्यादा दर्ज किया जा रहा है लेकिन लंबे समय तक गर्मी बरक़रार रहने और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने पर मौसम विज्ञानियों की चिंता बढ़ गई है.

ठंड के मौसम में आर्कटिक सर्कल में पड़ने वाला वेरखोयस्क धरती के सबसे ठंडे क़स्बों में शामिल हो जाता है. 1892 में यहां तापमान -90 डिग्री फारेनहाइट यानी -67 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. बीते शनिवार से पहले साल 1988 में 25 जुलाई को सबसे गर्म दिन था, तब तापमान 99.1 डिग्री फारेनहाइट यानी 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आमतौर पर वेरखोयस्क कस्बे में जून के महीने में औसतन तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है.


जलवायु परिवर्तन पर काम कर रहीं युवा पर्यावरणविद् ग्रेटा थनबर्ग ने भी साइबेरिया में बढ़ते तापमान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, साइबेरिया के आर्कटिक सर्कल के उत्तर में पड़ने वाले वेरखोयस्क में 38 डिग्री सेल्सियस से भी ज़्यादा तापमान दर्ज किया गया. हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि 2019 रूस का सबसे गर्म साल था लेकिन अब बढ़ता तापमान पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान बढ़ने की वजह साइबेरिया के जंगलों का लगातार आग की चपेट में आना है. साल 2019 में साइबेरिया के जंगलों लगी आग की वजह से यहां के मौसम में ख़ासी तब्दीली आई है.

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed