प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को ‘राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

by Arushi Pundir 4 years ago Views 15278

Renowned climate activist Greta Thunberg was honor
स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को बुधवार को ‘राइट लाइवलीहुड ‌अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। स्वीडिश ह्यूमन राइट्स प्राइज की जूरी ने बताया कि इस अवॉर्ड को ‘वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार’ भी कहा जाता है। उन्हें यह पुरस्कार जलवायु परिवर्तन को लेकर पूरे विश्व का ध्यान इस ओर खींचने और जल्द कदम उठाने की मांग को लेकर दिया गया है।

ग्रेटा थनबर्ग के साथ - साथ इस साल ये अवॉर्ड तीन अन्य लोगों को भी दिया गया, इनमें मोरक्को की मानव अधिकार कार्यकर्ता अमिनतोउ हैदर, चीन में महिलाओं के अधिकार के लिए काम करने वाली वकील गुओ जियानमेई और ब्राजील में अमेजन के जंगलों को बचाने के लिए अहम भूमिका निभाने वाली डवी कोपेनवारा को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है.. इससे पहले Greta Thunberg को Amnesty International Ambassador of Conscience Award से भी सम्मानित किया जा चुका है।


वीडियो देखिये

इसके साथ ही इसी साल मार्च में ग्रेटा को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए Nominate किया गया है। अगर दिसंबर में उन्हें यह अवॉर्ड मिलता है तो वे इसे पाने वाली सबसे युवा शख्सियत होंगी। 16 साल की ग्रेटा थनबर्ग ने वैश्विक जलवायु आंदोलन ‘Fridays For Future’ और ‘school strike for climate’ नाम के आंदोलन की शुरुआत अगस्त 2018 में की थी। उन्होंने स्कूल जाना बंद कर स्वीडन की संसद के सामने अकेले बैठकर प्रदर्शन भी किये थे।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed