कोरोना से देशभर में 4706 की गई जान, महाराष्ट्र में 1982, गुजरात में 960 तो मध्यप्रदेश में 321 की मौत

by Ankush Choubey 3 years ago Views 4664

4706 deaths across the country from Corona, 1982 i
29 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,65,799 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 89,987 है। जबकि अब तक 4,706 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 71,105 लोग ठीक भी हो गए हैं।

  • देश में सबसे ज़्यादा 1,982 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 59,546 मामले आए हैं जबकि 18,616 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • गुजरात में अब तक 960 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 8,003 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 15,562 है।
  • मध्य प्रदेश में 321 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 7,453 है और 4,050 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • दिल्ली में 316 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 16,281 मामले दर्ज हुए हैं और 7,495 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 295 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,668 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 4,536 है।
  •  उत्तर प्रदेश में अब तक 197 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 4215 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 7,170 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • राजस्थान में 180 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 8,067 मामले दर्ज हुए हैं और 4,817 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तमिलनाडु में अब तक 145 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 10,548 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 19.372 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  •  तेलंगाना में 67 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 2,256 मामले सामने आए हैं जबकि 1,345 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • आंध्र प्रदेश में अब तक 59 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,125 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 3,251 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • कर्नाटक में 47 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 2,533 मामले दर्ज हुए हैं और 834 लोग ठीक हुए हैं।
  • पंजाब  में 40 मौतें हुई हैं, जबकि 1,946 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल 2,158 संख्या है।
  • जम्मू-कश्मीर में अब तक 27 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 859 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,036 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • हरियाणा में 19 मौतें हुई हैं, जबकि 881 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1,504 है।
  • बिहार में अब तक 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,211 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 3,296 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • ओडिशा में अब तक 7 लोग अपनी जान जा चुकी हैं तो 887 ठीक भी हुए हैं, ओडिशा में अब कुल 1,660 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
  • केरल में 7 मौतें हुई हैं, जबकि 555 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1,088 है।
  • हिमाचल प्रदेश में अब तक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, 276 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 70 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।
असम, उत्तराखंड, झारखंड और केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में चार-चार मौतें हुई है, असम में 856, उत्तराखंड में 500, झारखंड में 469 और चंडीगढ़ में 288 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं असम में 104, उत्तराखंड में 79, झारखंड में 212 तो चंडीगढ़ में 189 डिस्चार्ज भी हुए हैं।


इसके आलावा मेघालय में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed