महाराष्ट्र के बाद गुजरात में कोरोना से सबसे ज्यादा 700 के करीब मौतें, देशभर में अबतक 3163 मौतें

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1487

After Maharashtra, Gujarat has the highest number
कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1 लाख़ के पार पहुंच गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 3200 के करीब पहुंच गया है। 19 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ो की संख्या 1,01,139 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 58,802 है। जबकि अब तक 3163 लोग अपनी जान गवां चुके है वहीं 39,173 लोग ठीक भी हो गए है।

देश में सबसे ज्यादा 1249 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 35,058 मामले आए हैं जबकि 8437 लोग ठीक भी हुए हैं।

गुजरात में अब तक 694 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 4804 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 11,745 है।

मध्य प्रदेश में 252 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 5236 है और 2435 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में अब तक 244 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 1006 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 2825 है।

दिल्ली में 168 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 10054 मामले दर्ज हुए हैं और 4485 मरीज़ ठीक हुए हैं।

वीडियो देखिए

राजस्थान में अब तक 138 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 3218 ठीक भी हुए है, यहां कुल 5507 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

उत्तर प्रदेश में 118 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 4605 मामले दर्ज हुए हैं और 2783 मरीज़ ठीक हुए हैं।

तमिलनाडु में अब तक 81 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 4406 ठीक भी हुए है, यहां कुल 11,760 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

आंध्र प्रदेश में 50 लोगों मौत हुई है, आंध्र प्रदेश में कुल 2474 मामले सामने आए हैं जबकि 1552 लोग ठीक भी हुए हैं।

पंजाब में अब तक 37 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 1547 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1980 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

कर्नाटक में 37 मौतें हुई हैं, जबकि 530 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल 1246 संख्या है।

तेलंगाना में 35 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 1000 मामले दर्ज हुए हैं और 1597 लोग ठीक हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर में अब तक 15 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 609 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1289 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

हरियाणा में 14 मौतें हुई हैं, जबकि 598 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 928 है।

बिहार में अब तक 9 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 494 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1391 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

ओडिशा और केरल में चार-चार मौतें हुई हैं, ओडिशा में 876 और केरल में 630 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, वहीं ओडिशा में अब तक 220 जबकि केरल में 497 लोग डिस्चार्ज भी हुए है।

झारखन्ड, केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन मौतें हो चुकी हैं। झारखंड में 223, चंडीगढ़ में 196 और हिमाचल प्रदेश में 90 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि झारखंड में 113, चंडीगढ़ में 54 जबकि हिमाचल प्रदेश में 44 डिस्चार्ज भी हुए है।

असम में अब तक दो लोग अपनी जान गवां चुके है। असम में 107 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि 41 लोग ठीक भी हुए है।

इसके आलावा उत्तराखंड, केन्द्र-शासित प्रदेश पुडुचेर्री और मेघालय में कोरोना वायरस से एक-एक मौत हुई हैं।  

कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ो के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed