कोरोना से देश में 6,348 मौतें, सबसे ज़्यादा 2,710 मौतें महाराष्ट्र में

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1377

Corona caused 6,348 deaths in the country, with Ma
5 जून सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2,26,770 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 1,10,960 है। जबकि अब तक 6,348 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 1,09,461 लोग ठीक भी हो गए हैं।

  • देश में सबसे ज़्यादा 2,710 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 77,793 मामले आए हैं जबकि 33,681 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • गुजरात में अब तक 1,155 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 12,667 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 18,584 है।
  • दिल्ली में 650 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 25,004 है और 9,898 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • मध्य प्रदेश में 377 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 8,762 मामले दर्ज हुए हैं और 5,637 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 355 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,768 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 6,876 है।
  • उत्तर प्रदेश में अब तक 245 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 5,439 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 9,237 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • तमिलनाडु में  220 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 27,256 मामले दर्ज हुए हैं और 14,902 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • राजस्थान में अब तक 213 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 7,104 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 9,862 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • तेलंगाना में 105 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 3,147 मामले सामने आए हैं जबकि 1.587 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • आंध्र प्रदेश में अब तक 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,539 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 4,223 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • कर्नाटक में 57 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 4,320 मामले दर्ज हुए हैं और 1,610 लोग ठीक हुए हैं।
  • पंजाब  में 47 मौतें हुई हैं, जबकि 2,043 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल 2,415 संख्या है।
  • जम्मू-कश्मीर में अब तक 35 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,048 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 3,142 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • बिहार में 29 मौतें हुई हैं, जबकि 2,210 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 4,493 है।
  • हरियाणा में अब तक 24 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,134 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 3,281 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • केरल में 14 मौतें हुई हैं, जबकि 690 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1,588 है।
  • उत्तराखंड में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी हैं तो 297 ठीक भी हुए हैं, उत्तराखंड में अब कुल 1,153 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
  • ओडिशा में 7 मौतें हुई हैं, जबकि 1,416 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,478 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • झारखंड में 6 मौतें हुई हैं, जबकि 354 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 793 है।
  • असम  में चार मौतें हुई है, असम में 1,988 में मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं असम में 442 डिस्चार्ज भी हुए हैं।
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी हैं तो 213 ठीक भी हुए हैं और कुल 756 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
वीडियो देखिए


इसके आलावा मेघालय और लद्दाख में कोरोना वायरस से एक-एक  व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 35 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है।

हिमाचल प्रदेश और केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में अब तक पांच-पांच लोगों की मौतें हो चुकी है।हिमाचल प्रदेश में 383 और प्रदेश चंडीगढ़ में 301 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं।  हिमाचल प्रदेश में 179 जबकि प्रदेश चंडीगढ़ में 214 ठीक भी हुए हैं।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed