देशभर में कोरोना से कुल 3029 मौतें, महाराष्ट्र में 1198, गुजरात में 659 तो मध्य प्रदेश में 248 की मौत

by Ankush Choubey 3 years ago Views 7766

Corona infection spread rapidly across the country
कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1 लाख़ के करीब पहुंच गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 3000 से ज्यादा हो गया है। 18 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ो की संख्या 96,169 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों आंकड़ा अब 56,316 है। जबकि अब तक 3029 लोग अपनी जान गवां चुके है वहीं 36,823 लोग ठीक भी हो गए है।

देश में सबसे ज्यादा 1198 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 33,053 मामले आए हैं जबकि 7688 लोग ठीक भी हुए हैं।

गुजरात में अब तक 659 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 4499 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 11379 है।

मध्य प्रदेश में 248 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 4977 है और 2403 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में अब तक 238 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 959 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 2677 है।

दिल्ली में 160 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 10,054 मामले दर्ज हुए हैं और 4485 मरीज़ ठीक हुए हैं।

राजस्थान  में अब तक 131 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 2992 ठीक भी हुए है, यहां कुल 5202 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

उत्तर प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 4259 मामले दर्ज हुए हैं और 2441 मरीज़ ठीक हुए हैं।

तमिलनाडु में अब तक 78 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 4172 ठीक भी हुए है, यहां कुल 11,224 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

वीडियो देखिए

आंध्र प्रदेश में 50 लोगों मौत हुई है, आंध्र प्रदेश में कुल 2407 मामले सामने आए हैं जबकि 1456 लोग ठीक भी हुए हैं।

कर्नाटक में अब तक 37 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 509 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1147 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

पंजाब  में 35 मौतें हुई हैं, जबकि 1366 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल 1964 संख्या है।

तेलंगाना में 34 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 1551 मामले दर्ज हुए हैं और 992 लोग ठीक हुए हैं।

हरियाणा में अब तक 14 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 562 ठीक भी हुए है, यहां कुल 910 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

जम्मू-कश्मीर में 13 मौतें हुई हैं, जबकि 575 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 1183 है।

बिहार में अब तक 8 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 475 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1262 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

ओडिशा और केरल में चार-चार मौतें हुई हैं, ओडिशा में 828 और केरल में 601 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है वहीं ओडिशा में अब तक 220 जबकि केरल में 497 लोग डिस्चार्ज भी हुए है।

झारखन्ड, केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन मौतें हो चुकी हैं। झारखंड में 223, चंडीगढ़ में 191 और हिमाचल प्रदेश में 80 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि झारखंड में 113,चंडीगढ़ में 51 जबकि हिमाचल प्रदेश में 44 डिस्चार्ज भी हुए है।

असम में अब तक दो लोग अपनी जान गवां चुके है। असम में 101 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि 41 लोग ठीक भी हुए है।

इसके आलावा उत्तराखंड, मेघालय और केन्द्र-शासित प्रदेश पुडुचेर्री में कोरोना वायरस से एक-एक मौत हुई हैं।  

कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ो के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed