कोरोनावायरस: महाराष्ट्र में 1500 तो गुजरात में 800 से ज्यादा की गई जान, देशभर में 3720 की मौत

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1886

Coronavirus: 1500 killed in Maharashtra, more than
23 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,25,101 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 69,597 है। जबकि अब तक 3,720 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 51,783 लोग ठीक भी हो गए हैं।

देश में सबसे ज़्यादा 1,517 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 44,582 मामले आए हैं जबकि 12,583 लोग ठीक भी हुए हैं।

  • गुजरात में अब तक 802 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 5,880 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 13,268 है।
  • मध्य प्रदेश में 272 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 6,170 है और 3,089 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 265 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,221 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 3,332 है।
  • दिल्ली में 208 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 12,319 मामले दर्ज हुए हैं और 5,897 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • राजस्थान  में अब तक 153 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 3,680 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 6,494 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • उत्तर प्रदेश में 152 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 5,735 मामले दर्ज हुए हैं और 3,238 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तमिलनाडु में अब तक 98 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 7,128 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 14,753 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • आंध्र प्रदेश में 55 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 2,709 मामले सामने आए हैं जबकि 1,763 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • तेलंगाना  में अब तक 45 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,043 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 1,761 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • कर्नाटक में 41 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 1,743 मामले दर्ज हुए हैं और 597 लोग ठीक हुए हैं।
  • पंजाब  में 39 मौतें हुई हैं, जबकि 1,847 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल 2,029 संख्या है।
  • जम्मू-कश्मीर में अब तक 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 720 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 1,489 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • हरियाणा में 16 मौतें हुई हैं, जबकि 706 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1,067 है।
  • बिहार में अब तक 11 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 629 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,177 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • ओडिशा में अब तक 7 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 436 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 1,189 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
वीडियो देखिये


केरल और असम में चार-चार मौतें हुई है, केरल में 732 और असम में 259 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं वहीं केरल में अब तक 512 जबकि असम में 54 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।

झारखंड, केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन मौतें हो चुकी हैं। झारखंड में 308, चंडीगढ़ में 218 और हिमाचल प्रदेश में 168 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि झारखंड में 136, चंडीगढ़ में 178 जबकि हिमाचल प्रदेश में 59 डिस्चार्ज भी हुए हैं।

इसके आलावा उत्तराखंड और मेघालय में कोरोना वायरस से एक-एक मौत हुई है। कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed