जर्मनी के हनाऊ शहर में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1174

EIGHT DEAD IN ATTACK ON SHISHA BARS IN GERMANY’S H
जर्मनी के हनाऊ शहर के दो हुक्का बार में हुई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटना में जहां 8 लोगों की मौत हो गई , वहीं कई लोग घायल हो गए। फिलहाल हमलावर पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। 


जर्मनी में बुधवार को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई। मामला जर्मनी के हनाऊ शहर का है, जहां बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने दो हुक्का बार को निशाना बनाते हुई गोलीबारी की।


गोलीबारी की पहली घटना हनाऊ शहर के मिडनाइट बार पर हुई और गोलीबारी की दूसरी घटना एरीना बार में हुई। गोलीबारी की इस घटना में जहां अब तक 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए।

पहली गोलीबारी की घटना में तीन लोग और दूसरी गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। फिलहाल हमलावर पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। हनाऊ साउथ वेस्टर्न जर्मनी का एक शहर है, जो फ्रैंकफर्ट से महज करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर है और हनाऊ में करीब एक लाख लोग रहते हैं।

वीडियो देखिये

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed