भारत की जीडीपी 5 फीसदी पर पहुंची, नोटबंदी पर मनमोहन सिंह ने कहा था 2 फीसदी की आ सकती है गिरावट

by GoNews Desk 4 years ago Views 3162

GDP GROWTH FALLS TO 5%
देश की अर्थव्यवस्था को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई है। तीन साल पहले हुई नोटबंदी पर राज्यसभा में बहस के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने बताया था कि नोटबंदी से जीडीपी 2 फीसदी गिर सकती है।

शुक्रवार को आई चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी की दर 5.8 फ़ीसदी से घटकर 5 फ़ीसदी पर आने से डॉक्टर मनमोहन सिंह की ये बात एक बार फिर सही साबित हो गई। पिछले 6 साल में जीडीपी का ये सबसे निचला स्तर है। उधर जीडीपी में आई गिरावट को लेकर कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है।

देखिये वीडीयो मनमोहन सिंह ने क्या कहा था?

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed