हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का दावा, कहा- केवल पंजाब में ही जलाई जा रही है पराली
हरियाणा के दुबारा मुख्यमंत्री बने मनोहर लाल खट्टर ने एक तस्वीर ट्वीट कर दावा किया है कि, पराली केवल पंजाब में ही जलाई जा रही है। वहीं हरियाणा बीजेपी के ट्वीटर हैंडल द्वारा भी एक तस्वीर ट्वीट की गई है जिसमें लिखा है कि, ‘हरियाणा की सरकार और किसानों ने मिलकर अपना काम कर दिया’। इस ट्वीट को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रीट्वीट किया है।
Fire data of the past 48 hours pic.twitter.com/fS4aIYoXOU
— Manohar Lal (@mlkhattar) November 4, 2019
हालांकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार का आरोप है कि हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और हरियाणा बीजेपी दुबारा सत्ता पर काबिज़ हुई है। प्रदूषण के बढ़ने से केजरीवाल सरकार ने शहर में ऑड-ईवन लागू कर दिया है. जिसका केन्द्र सरकार विरोध कर रही है।
हरियाणा की सरकार और किसानों ने मिलकर अपना काम कर दिया। pic.twitter.com/lMnzJjGRX7
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) November 3, 2019
Latest Videos