हैदराबाद में एक और महिला की शव मिला

by Rumana Alvi 4 years ago Views 2545

HYDERABAD RAPE HORROR: SECOND BODY RECOVERED
हैदराबाद में महिला वेटरनरी डॉक्टर से गैंगरेप का मामला अभी थमा भी नहीं था कि 48 घंटे के अंदर ही शमशाबाद इलाके में एक और महिला का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला की उम्र 35 साल के करीब बताई जा रही है। महिला का शव शमशाबाद के सिड्डुलागुड्डा में मिला है, जहां महिला डॉक्टर से गैंगरेप के बाद उसे जला दिया गया था।

अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक आसपास के कुछ लोगों ने जला हुआ शव देखा और इसे देखने के बाद पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अस्पताल भेज दिया है।


इस वारदात से कुछ घंटे पहले ही हैदराबाद में महिला वेटरनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना उस वक्त हुई जब युवती शमशाबाद के हॉस्पिटल से अपने घर शादनगर जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस घटना के बाद देशभर में लोगों में आक्रोश है, आम लोगों के आलावा फिल्म जगत खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने इस घटना पर दुख जताया है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed