कोरोना से देश में कुल मौतों का 60 फीसदी केवल महाराष्ट्र और गुजरात में

by Ankush Choubey 4 years ago Views 1960

Maharashtra and Gujarat account for 60% of all Cov
कोरोना वायरस ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले रखा है लेकिन कोरोना की सबसे ज्यादा मार महाराष्ट्र और गुजरात में देखने को मिल रही है।  29 अप्रैल, शाम 5 बजे तक के स्वास्थ मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना से अब तक 1008 लोगों की मौते हुई है, जबकि इनमें से केवल महाराष्ट्र और गुजरात में मरने वालों का आकंड़ा 581 है।

यानि देश में हुई कुल मौतों में से लगभग 60 फीसदी मौतें, इन्हीं दोनों राज्यों से हुई है। महाराष्ट्र में 400 से ज्यादा लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि गुजरात में यह आंकड़ा 180 के पार है।


इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र और गुजरात में कुल 50 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 31 जबकि गुजरात में 19 लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई। महाराष्ट्र में हुई 31 मौतों में से 25 मौतें सिर्फ राजधानी मुंबई में हुई, अब यहां मरने वालों की कुल संख्या 244 हो गई है। मंगलवार को गुजरात में जो 19 मौतें हुईं वो सभी राजधानी से सटे अहमदाबाद में हुई। इसके साथ ही अहमदाबाद में कोरोना की वजह से अब तक 129 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 9,318 है और 1,388 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।

अगर बात गुजरात की करें तो यहाँ 3,744 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, इनमें से 434 लोग ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र और गुजरात के बाद सबसे ज्यादा 119 मौतें मध्य प्रदेश में हुई है जोकि देश में हुई कुल मौतों का 11.80 प्रतिशत है। मध्य प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2,561 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़ 29 अप्रैल, शाम 5 बजे तक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 31,787 पहुंची गई है। इनमें 1,008  लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वही 7,796 लोग ठीक भी हुए है। अब देश में कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 22,982 है।

वीडियो देखिए

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed