कोरोना से अब तक 3,400 से ज्यादा लोगों की मौत, पीड़ितों की संख्या 1 लाख के पार पहुंची

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 2116

More than 3,400 people have died since Corona, num
कोरोनावायरस से दुनियाभर में 3,400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। दुनियाभर के करीब 80 से ज्यादा देश कोरोनावायरस से प्रभावित हैं और दुनियाभर में पीड़ित लोगों की संख्या अब एक लाख के पार पहुंच गई है। भारत में कोरोना वायरस के पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या अभी 31 है।


कोरोना वायरस का दुनियाभर में कहर जारी है। चीन समेत दुनियाभर के कई देशों में अब तक इस बीमारी से 3,400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं, जिनमें अकेले चीन में ही 3,000 से ज्यादा मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस से दुनियाभर के करीब 80 से ज्यादा देश प्रभावित हैं और दुनियाभर में पीड़ित लोगों की संख्या अब एक लाख के पार पहुंच गई है।


चीन के मुकाबले अब दुनियाभर के कई दूसरे देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।चीन के बाद दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान में कोरोना वायरस के अब तक सबसे ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस से 14 लोगों की जान गई है। 

वीडियो देखिये

भारत में अब तक कोरोना वायरस के पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 31 है, जिनमें से 3 मरीजों का सफल इलाज हो चुका है। हालांकि  भारत के लिए अच्छी बात ये है कि अब तक इस बीमारी से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार के दफ्तरों में 31 मार्च तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी गई है। साथ ही  सेना जैसलमेर, सूरतगढ़, सिकंदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में 1500 लोगों के लिए आइसोलेशन वॉर्ड बनाएगी।

कोरोना वायरस के चलते मध्य प्रदेश में होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार को स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने जहां अपना होली मिलन कार्यक्रम रद्द कर दिया है, वहीं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने अगले हफ्ते होने वाले रेज़िंग डे कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। साथ ही वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी आम लोगों के लिए बंद कर दी गई है।

उधर फेसबुक ने भी कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए शंघाई के बाद लंदन और सिंगापुर ऑफिस भी बंद कर दिए हैं। शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस को लेकर दुनिया से कहा कि ये वक्त पीछे हटने का नहीं, बल्कि मिलकर काम करने का है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed