कोरोना से देश में संक्रमित मरीज़ों की संख्या एक लाख 90 हज़ार के पार, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 93,322 हुआ

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1210

The number of patients infected with corona in the
1 जून सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,90,535 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 93,322 है। जबकि अब तक 5,394 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 91,818 लोग ठीक भी हो गए हैं।

  • देश में सबसे ज़्यादा 2286 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 67,655 मामले आए हैं जबकि 29,329 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • गुजरात में अब तक 1,038 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 9,919 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 16,779 है।
  • दिल्ली में 473 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 19,844 है और 8,478 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • मध्य प्रदेश में 350 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 8,089 मामले दर्ज हुए हैं और 4,842 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 317 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,157 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 5,501 है।
  • उत्तर प्रदेश में अब तक 213 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 4,709 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 7,823 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • राजस्थान में 194 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 8,831 मामले दर्ज हुए हैं और 5,927 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तमिलनाडु में अब तक 173 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 12,757 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 22,333 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  •  तेलंगाना में 82 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 2,698 मामले सामने आए हैं जबकि 1,428 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • आंध्र प्रदेश में अब तक 62 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,349 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 3,679 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • कर्नाटक में 51 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 3,221 मामले दर्ज हुए हैं और 1,218 लोग ठीक हुए हैं।
  • पंजाब  में 45 मौतें हुई हैं, जबकि 1,987 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल 2,263 संख्या है।
  • जम्मू-कश्मीर में अब तक 28 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 927 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,446 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • बिहार में 21 मौतें हुई हैं, जबकि 1,710 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 3,815 है।
  • हरियाणा में अब तक 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,048 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,091 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • केरल में 9 मौतें हुई हैं, जबकि 590 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1,269 है।
  • ओडिशा में अब तक 7 लोग अपनी जान जा चुकी हैं तो 1,126 ठीक भी हुए हैं, ओडिशा में अब कुल 1,948 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
उत्तराखंड, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में अब तक पांच-पांच लोगों की मौतें हो चुकी है, उत्तराखंड में 907, झारखंड में 610 और हिमाचल प्रदेश  में 331 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। इसके आलावा उत्तराखंड में 102 जबकि झारखंड में 256 और हिमाचल प्रदेश में 120 ठीक भी हुए हैं।


असम और केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में चार-चार मौतें हुई है, असम में 1,272 और चंडीगढ़ में 293 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं असम में 185, तो चंडीगढ़ में 199 डिस्चार्ज भी हुए हैं।

इसके आलावा मेघालय और छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 35 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed