कोरोना से देश में 5,815 मौतें, सबसे ज़्यादा 2,465 मौतें महाराष्ट्र में

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1406

Corona caused 5,815 deaths in the country, with Ma
3 जून सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2,07,615 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 1,01,497 है। जबकि अब तक 5,815 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 1,00,302 लोग ठीक भी हो गए हैं।

  • देश में सबसे ज़्यादा 2,465 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 72,300 मामले आए हैं जबकि 31,333 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • गुजरात में अब तक 1,092 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 11,894 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 17,617 है।
  • दिल्ली में 556 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 22,132 है और 9,243 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • मध्य प्रदेश में 364 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 8,420 मामले दर्ज हुए हैं और 5,221 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 335 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,410 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 6,168 है।
  • उत्तर प्रदेश में अब तक 222 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 5,030 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 8,075 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • राजस्थान में 203 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 9,373 मामले दर्ज हुए हैं और 6,435 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तमिलनाडु में अब तक 197 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 13,706 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 24,586 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • तेलंगाना में 92 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 2,891 मामले सामने आए हैं जबकि 1,526 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • आंध्र प्रदेश में अब तक 64 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,421 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 3,898 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • कर्नाटक में 52 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 3,796 मामले दर्ज हुए हैं और 1,403 लोग ठीक हुए हैं।
  • पंजाब  में 46 मौतें हुई हैं, जबकि 2,017 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल 2,342 संख्या है।
  • जम्मू-कश्मीर में अब तक 33 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 953 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,718 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • बिहार में 24 मौतें हुई हैं, जबकि 1,946 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 4,155 है।
  • हरियाणा में अब तक 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,069 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,652 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • केरल में 11 मौतें हुई हैं, जबकि 627 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1,412 है।
  • ओडिशा में अब तक 7 लोग अपनी जान जा चुकी हैं तो 1,325 ठीक भी हुए हैं, ओडिशा में अब कुल 2,245 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
  • उत्तराखंड में 7 मौतें हुई हैं, जबकि 252 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 1,043 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
वीडियो देखिए


झारखंड, हिमाचल प्रदेश और केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में अब तक पांच-पांच लोगों की मौतें हो चुकी है। झारखंड में 712,हिमाचल प्रदेश में 345 और प्रदेश चंडीगढ़ में 301 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं।  झारखंड में 320, हिमाचल प्रदेश में 140  जबकि प्रदेश चंडीगढ़ में 214 ठीक भी हुए हैं।

असम  में चार मौतें हुई है, असम में 1,513 में मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं असम में 324 डिस्चार्ज भी हुए हैं।

इसके आलावा मेघालय, छत्तीसगढ़ और लद्दाख में कोरोना वायरस से एक-एक  व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 35 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed