कोरोनावायरस: देखिये किस राज्य में है कितने मामले ?

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1709

Coronavirus: See how many cases there are in which
2 जून सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,98,706 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 97,581 है। जबकि अब तक 5,598 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 95,526 लोग ठीक भी हो गए हैं।

  • देश में सबसे ज़्यादा 2,362 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 70,013 मामले आए हैं जबकि 30,108 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • गुजरात में अब तक 1,063 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 10,780 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 17,200 है।
  • दिल्ली में 523 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 20,834 है और 8,746 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • मध्य प्रदेश में 358 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 8,283 मामले दर्ज हुए हैं और 5,003 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 325 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,306 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 5,772 है।
  • उत्तर प्रदेश में अब तक 217 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 4,843 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 8,075 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • राजस्थान में 198 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 8,980 मामले दर्ज हुए हैं और 6,040 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तमिलनाडु में अब तक 184 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 13,170 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 23,495 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • तेलंगाना में 88 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 2,792 मामले सामने आए हैं जबकि 1,491 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • आंध्र प्रदेश में अब तक 64 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,378 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 3,783 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • कर्नाटक में 52 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 3,408 मामले दर्ज हुए हैं और 1,328 लोग ठीक हुए हैं।
  • पंजाब  में 45 मौतें हुई हैं, जबकि 2,000 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल 2,301 संख्या है।
  • जम्मू-कश्मीर में अब तक 31 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 946 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,601 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • बिहार में 24 मौतें हुई हैं, जबकि 1,900 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 3,926 है।
  • हरियाणा में अब तक 21 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,055 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,356 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • केरल में 10 मौतें हुई हैं, जबकि 608 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1,326 है।
  • ओडिशा में अब तक 7 लोग अपनी जान जा चुकी हैं तो 1,245 ठीक भी हुए हैं, ओडिशा में अब कुल 2.104 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
  • उत्तराखंड में अब तक 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 222 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 958 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
वीडियो देखिए


झारखंड और हिमाचल प्रदेश  में अब तक पांच-पांच लोगों की मौतें हो चुकी है। झारखंड में 659 और हिमाचल प्रदेश  में 340 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। झारखंड में 296 जबकि हिमाचल प्रदेश में 122 ठीक भी हुए हैं।

असम और केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में चार-चार मौतें हुई है, असम में 1,390 और चंडीगढ़ में 294 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं असम में 277, तो चंडीगढ़ में 199 डिस्चार्ज भी हुए हैं।

इसके आलावा मेघालय और छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 35 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed