कोरोनावायरस: देखिये किस राज्य में है कितने मामले ?

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1599

Coronavirus: See how many cases there are in which
4 जून सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2,16,919 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 1,06,737 है। जबकि अब तक 6,075 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 1,04,106 लोग ठीक भी हो गए हैं।

  • देश में सबसे ज़्यादा 2,587 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 74,860 मामले आए हैं जबकि 32,329 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • गुजरात में अब तक 1.122 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 12,212 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 18,100 है।
  • दिल्ली में 606 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 23,645 है और 9,542 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • मध्य प्रदेश में 371 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 8,588 मामले दर्ज हुए हैं और 5,445 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 345 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,580 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 6,508 है।
  • उत्तर प्रदेश में अब तक 229 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 5,176 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 8,729 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • राजस्थान में 209 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 9,652 मामले दर्ज हुए हैं और 6,744 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तमिलनाडु में अब तक 208 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 14,316 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 25,872 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • तेलंगाना में 99 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 3,020 मामले सामने आए हैं जबकि 1,556 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • आंध्र प्रदेश में अब तक 68 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,466 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 4,080 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • कर्नाटक में 53 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 4,063 मामले दर्ज हुए हैं और 1,514 लोग ठीक हुए हैं।
  • पंजाब  में 47 मौतें हुई हैं, जबकि 2,029 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल 2,376 संख्या है।
  • जम्मू-कश्मीर में अब तक 34 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,007 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,857 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • बिहार में 25 मौतें हुई हैं, जबकि 2,077 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 4,390 है।
  • हरियाणा में अब तक 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,089 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,954 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • केरल में 11 मौतें हुई हैं, जबकि 651 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1,494 है।
  • उत्तराखंड में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी हैं तो 282 ठीक भी हुए हैं, उत्तराखंड में अब कुल 1,085 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
  • ओडिशा में 7 मौतें हुई हैं, जबकि 1,416 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,388 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • असम  में चार मौतें हुई है, असम में 1,672 में मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं असम में 413 डिस्चार्ज भी हुए हैं।
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी हैं तो 214 ठीक भी हुए हैं और कुल 301 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
झारखंड, हिमाचल प्रदेश और केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में अब तक पांच-पांच लोगों की मौतें हो चुकी है। झारखंड में 752,हिमाचल प्रदेश में 359 और प्रदेश चंडीगढ़ में 301 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं।  झारखंड में 321, हिमाचल प्रदेश में 150 जबकि प्रदेश चंडीगढ़ में 214 ठीक भी हुए हैं।


इसके आलावा मेघालय और लद्दाख में कोरोना वायरस से एक-एक  व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 35 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed