कोरोनावायरस: देखिये किस राज्य में हैं कितने मामले ?

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1975

 Coronavirus: See which state has how many cases?
27 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,51,767 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 83,004 है। जबकि अब तक 4,337 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 64,425 लोग ठीक भी हो गए हैं।

वीडियो देखिये


  • देश में सबसे ज़्यादा 1,792 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 54,758 मामले आए हैं जबकि 16.954 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • गुजरात में अब तक 915 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 7,139 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 14,821 है।
  • मध्य प्रदेश में 305 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 7,024 है और 3,689 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • दिल्ली में 288 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 14,465 मामले दर्ज हुए हैं और 7,223 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 283 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,486 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 4,009 है।
  • राजस्थान में अब तक 170 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 4,171 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 7,536 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • उत्तर प्रदेश में 170 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 6,548 मामले दर्ज हुए हैं और 3,698 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तमिलनाडु में अब तक 118 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 8,731 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 17,082लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • आंध्र प्रदेश में 57 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 3,171 मामले सामने आए हैं जबकि 2,009 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • तेलंगाना  में अब तक 57 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,284 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 1,991 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • कर्नाटक में 44 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 2,283 मामले दर्ज हुए हैं और 748 लोग ठीक हुए हैं।
  • पंजाब  में 40 मौतें हुई हैं, जबकि 1,918 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल 2,106 संख्या है।
  • जम्मू-कश्मीर में अब तक 24 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 833 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 1,759 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • हरियाणा में 17 मौतें हुई हैं, जबकि 824 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1,305 है।
  • बिहार में अब तक 13 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 900 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,983 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • ओडिशा में अब तक 7 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 733 ठीक भी हुए हैं, ओडिशा में अब कुल 1,517 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
  • केरल में 6 मौतें हुई हैं, जबकि 542 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 963 है।
  • हिमाचल प्रदेश में अब तक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, 247 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 67 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।
असम, झारखंड, उत्तराखंड और केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में चार-चार मौतें हुई है, असम में 616, झारखंड में 426, उत्तराखंड में 401 और चंडीगढ़ में 266 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं असम में 62, झारखंड में 175, उत्तराखंड में 64 तो चंडीगढ़ में 187 डिस्चार्ज भी हुए हैं।

इसके आलावा मेघालय में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed