हाउडी मोदी: नेहरू-गांधी का ज़िक्र करते हुए इस अमेरिकी नेता ने कहा हमें उनपर गर्व है

by M. Nuruddin 4 years ago Views 1540

Howdy Modi: Referring to Nehru-Gandhi, this Americ
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के शहर ह्यूस्टन में रविवार को ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में 50,000 लोगों को संबोधित किया। उस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी का स्वागत अमेरिकी संसद कांग्रेस के नेता स्टेनी हॉयर ने की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत-अमेरिका के बीच की समरूपता का व्याख्यान किया। साथ ही दोनों देशों के लिये नेहरू-गांधी के महत्व को भी समझाया।

स्टेनी हॉयर ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका की तरह भारत ने भी अपनी प्राचीन परंपराओं को गांधी के सबक और नेहरू के विज़न के जरिये खुद को सुरक्षित लोकतंत्र बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां बहुलतावाद और प्रत्येक भारतीय के मानवाधिकार सुरक्षित हैं।


महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए अमेरिकी संसद में सांसद हॉयर ने कहा, 'गांधी ने कहा था कि जब तक लोगों की आंख में आंसू हैं और वे दुखी हैं तब तक हमारा काम पूरा नहीं हुआ है.' स्टेनरी हॉयर ने नहरू-गांधी पर बोलते हुए गर्व से कहा कि, भारत और अमेरिका को गांधी की शिक्षाओं पर चलकर सुरक्षित भविष्य की परंपरा को निभाने पर गर्व है।

ये भी पढ़ें - ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम के बाहर ‘चौकीदार चोर है’ नारे लगे

साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तारीफ करते हुए कहा कि, नेहरू का भारत के प्रति धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र का दृष्टिकोण, जहां बहुलतावाद और मानवाधिकार के प्रति सम्मान और हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करता है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed