PHOTOS: देखिए देश के अलग-अलग राज्यों में सैलाब से मची तबाही

by GoNews Desk 3 years ago Views 3646

PHOTOS: See the devastation caused by floods in di
कोरोना महामारी के दौर में देश के कई राज्यों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। इनमें अकेले असम में ही 70 लाख लोग बाढ़ की वजह से विस्थापित हो गए हैं और 85 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इनके अलावा भी देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों लोगों के बाढ़ के चलते घर छोड़ने की ख़बरें आ रही है। जलभराव के साथ-साथ लगातार हो रही बारिश की वजह से तालाब का पानी सड़कों पर आ गया है जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ये तस्वीरें असम के तिनसुकिया ज़िले की है। यहां लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है।


ये तस्वीर असम के काज़िरंगा नेशनल पार्क की है। यहां अबतक 116 जानवरों की मौत हो गई है। इनमें 88 हॉग हिरण और 11 गेंडे की मौत हुई है।

ये तस्वीरें मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स की है। यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

ये तस्वीरें बिहार के दरभंगा ज़िले की है। यहां केवटी ब्लॉक के गावों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। यहां लगातार हो रही बारिश से भीषण बाढ़ का ख़तरा मंडरा रहा है।

ये तस्वीरें बिहार के सीतामढ़ी ज़िले की है। बाढ़ का पानी मंदिर में घुस चुका है और आस-पास के इलाके पानी में डूब गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये तस्वीरें त्रिपुरा की राजधानी अगरतला की हैं। सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की है।

बिहार: गर्भवति महिला को सुरक्षित जगह पर ले जाते ये लोग दरभंगा ज़िले के केवटी ब्लॉक के हैं।

केरल: कोच्चि में भारी बारिश की वजह से समुद्र का पानी तटीय गांव चेल्लनम के इलाकों में घुस गया है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed