कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या में तेज़ी से उछाल, देखिये स्वास्थय मंत्रालय से जारी आंकड़े

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1424

Rapid rise in corona-infected patients, see figure
कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 67,000 के पार पहुंच गई है, जबकि 2200 के ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 11 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ो की संख्या 67,152 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों आंकड़ा अब 44,029 है। जबकि अब तक 2206 लोग अपनी जान गवां चुके है वहीं 20,916 लोग ठीक भी हो गए है।

देश में सबसे ज्यादा 832 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 22,171 मामले आए हैं जबकि 4199 लोग ठीक भी हुए हैं।


गुजरात में अब तक 493 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 2545 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 8194 है।

मध्य प्रदेश में 215 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 3614 है और 1676 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में अब तक 185 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 417 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ो की संख्या 1939 है।

राजस्थान में 107 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 3814 मामले दर्ज हुए हैं और 2176 मरीज़ ठीक हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में अब तक 74 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 3467 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1653 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

दिल्ली में 73 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 6923 मामले दर्ज हुए हैं और 2069 मरीज़ ठीक हुए हैं।

तमिलनाडु में अब तक 47 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 1959 ठीक भी हुए है, यहां कुल 7204 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

आंध्र प्रदेश में 45 लोगों मौत हुई है, आंध्र प्रदेश में कुल 1980 मामले सामने आए हैं जबकि 925 लोग ठीक भी हुए हैं।

पंजाब में अब तक 31 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 166 ठीक भी हुए है, यहां कुल 1823 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

कर्नाटक में 31 मौतें हुई हैं, जबकि 424 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 848 है।

तेलंगाना में 30 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 1196 मामले दर्ज हुए हैं और 750 लोग ठीक हुए हैं।

हरियाणा में अब तक 10 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 300 ठीक भी हुए है, यहां कुल 703 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

जम्मू-कश्मीर में 9 मौतें हुई हैं जबकि 383 लोग ठीक हुए है, वहीं यहां मरीज़ो की कुल संख्या 861 है।

बिहार में अब तक 6 लोग अपनी जान गवां चुके है जबकि 365 ठीक भी हुए है यहां कुल 696 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

केरल में चार मौतें हुई हैं, केरल में 512 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है और अब तक 489 में लोग डिस्चार्ज भी हुए है।

ओडिशा और झारखंड में तीन-तीन मौतें हो चुकी हैं। ओडिशा में 377 और झारखंड में 157 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि ओडिशा में 68 और झारखंड में 78 डिस्चार्ज भी हुए है।

केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश में अब तक दो-दो लोग अपनी जान गवां चुके है। चंडीगढ़ में 169, असम में 63 और हिमाचल प्रदेश में 55 मरीज़ कोरोना से संक्रमित है, जबकि चंडीगढ़ में  24, असम में 34 और हिमाचल प्रदेश में 39 ठीक भी हुए है।

इसके अलावा उत्तराखंड और मेघालय में कोरोना वायरस से एक-एक मौत हुई हैं।  

कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ो के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed