पेट्रोल और डीज़ल के दाम छू रहे हैं आसमान
अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को लगातार आठवें दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। तेल कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 22 पैसे और डीजल के दाम में 14 पैसे की बढ़ोतरी की।
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 74 रुपए 13 पैसे और एक लीटर डीजल 67 रुपए 07 पैसे में मिल रहा है। बात अगर मुंबई की करें तो यहां तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 22 पैसे और डीजल के दाम में 15 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 79 रुपए 79 पैसे और एक लीटर डीजल 70 रुपए 37 पैसे में मिल रहा है।
वीडियो देखिये इससे पहले सोमवार को तेल कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 29 पैसे और डीजल के दाम में 19 पैसे की बढ़ोतरी की थी। पिछले आठ दिन में राजधानी दिल्ली में अब तक पेट्रोल के दाम में करीब 2 रुपए 10 पैसे और डीजल के दाम में करीब 1 रुपए 64 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Latest Videos