यह है आईपीएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दस बल्लेबाज़

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 3863

Top 10 Batsman in IPL
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई और अब तक इसके 12 सीजन खेले जा चुके हैं। आइए एक नजर डालतें है आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट पर। वैसे इन टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में सात बल्लेबाज तो भारत से ही हैं।


वीडियो देखिये



1. विराट कोहली

आईपीएल में रन बनाने टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली है। रन मशीन के नाम से मशहूर कोहली ने आईपीएल में खेले अब तक अपने 177 मैचों में 5,412 रन बनाए हैं, जिसमें उनका एवरेज 37.84 और स्ट्राइक रेट 131.61 है।


2. सुरेश रैना

दूसरे नंबर पर भारत के ही सुरेश रैना है, जिन्होंने आईपीएल के अपने 193 मैचों में  33.34 के एवरेज और  137.14 के स्ट्राइक रेट से 5,368 रन बनाए हैं।


3. रोहित शर्मा

तीसरे नंबर पर भी भारत के ही रोहित शर्मा है, जिन्होंने आईपीएल के अपने 188 मैचों में 4,898 रन बनाए हैं, जिसमें उनका एवरेज 31.60 और स्ट्राइक रेट 130.82 है।


4. डेविड वार्नर

चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वार्नर है, जिन्होंने आईपीएल के अपने 126 मैचों में 43.17 के एवरेज और  142.39 के स्ट्राइक रेट से  4,706 रन बनाए हैं।


5. शिखर धवन

Shikhar Dhawan IPL

पांचवें नंबर पर भारत के शिखर धवन है, जिन्होंने 159 मैचों में 4,579  रन बनाए हैं, जिसमें उनका एवरेज 33.42 और स्ट्राइक रेट 124.80 है।


6. क्रिस गेल

छठे नंबर पर वेस्टइंडीज क्रिस गेल है, जिन्होंने 125 मैचों में  41.13 के एवरेज और  151.02 के स्ट्राइक रेट से 4,484 रन बनाए हैं।


7. महेंद्र सिंह धोनी

सातवें नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है, जिन्होंने आईपीएल के अपने 190 मैचों में 4,432 रन बनाए हैं, जिसमें उनका एवरेज 42.20 और स्ट्राइक रेट 137.85 है।


8. रोबिन उथप्पा

आठवें नंबर पर भारत के रोबिन उथप्पा है, जिन्होंने 177 मैचों में 28.83 के एवरेज और 130.50 के स्ट्राइक रेट से  4,411 रन बनाए हैं।


9. एबी डेविलर्स

AB DeVilliers

नवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डेविलर्स है, जिन्होंने 154 मैचों में 4,395 रन बनाए हैं, जिसमें उनका एवरेज 39.95 और स्ट्राइक रेट 151.23 है।


10. गौतम गंभीर

दसवें नंबर पर भारत के गौतम गंभीर है, जिन्होंने 154 मैचों में 31.23 के एवरेज और 123.88 के स्ट्राइक रेट से 4,217 रन बनाए हैं।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed