21वीं सेंचुरी में भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री एनिमेटेड फिल्म बनाने में काफी पीछे

by Lalita Kashyap 4 years ago Views 2937

Indian film industry too far behind in making anim
यूँ तो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री एनिमेटेड फिल्म बनाने के मामले में अभी भी बाकी देशों से पीछे है। लेकिन हाल ही में आई KPMG रिपोर्ट के मुताबिक एनीमेशन इंडस्ट्री में पिछले एक साल में 12.9% की बढ़त आई है। साल 2018 में एनीमेशन इंडस्ट्री कुल 1710 करोड़ रुपये की थी जो साल 2019 में बढ़ कर 1930 करोड़ रुपये हो गई।  

इसका सबसे बड़ा कारण है भारत में बेहतर और सस्ते एनीमेशन सर्विसेज का होना। पिछले कुछ सालों में भारतीय एनीमेशन स्टुडिओज़ ने sony, Disney, BBC, 20th Century Fox, Warner Bros, Dreamwork और Viacom जैसे प्रोडक्शन हाउसेस के लिए काम किया है।


साल 2019 में एनीमेशन इंडस्ट्री का सबसे ज़्यादा रेवेनुए टीवी और ओ टी टी प्लेटफॉर्म्स के लिए दी जाने वाली एनीमेशन सर्विसेज से आया,  25% फिल्मों से, 12% ट्रेडिशनल एडवरटाइजिंग से, 4% डिजिटल एडवरटाइजिंग से और 1% अन्य। 

वीडिये देखिये

भले ही एनीमेशन इंडस्ट्री में बढ़त देखने को मिली है। लेकिन ओरिजिनल एनिमेटेड फिल्म बनाने के मामले में भारत अभी तक दुसरे देशों से पीछे है। भारत में आज भी एनिमेटेड फिल्मों को सिर्फ बच्चों के लिए ही माना जाता है।     

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed