आ गया एक और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस 'Lionsgate Play', देख सकेंगे सभी हॉलिवुड कंटेंट

by Lalita Kashyap 4 years ago Views 3453

OTT platform
भारत में इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स काफी लोकप्रिय हो रहे हैं और ये सबसे ज़्यादा मोबाइल पर देखा जाता है। फिलहाल 30 से ज़्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं लेकिन बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब इस आंकड़े में एक और स्ट्रीमिंग सर्विस जुड़ने जा रही है। यदि आप वोडाफोन और आईडिया के यूज़र हैं, तो आपके लिये ये अच्छी ख़बर हो सकती है। हॉलीवुड स्टूडियो Lionsgate अब आपके लिये Lionsgate Play लेकर आया है।

Lionsgate ने वोडाफोन और आइडिया के साथ मिलकर इस स्ट्रीमिंग सर्विस की शुरुआत की है। आने वाले समय में 100 मिलियन कस्टमर्स को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात ये है कि सर्विस का पूरा ध्यान भारतीय दर्शकों को रख कर ही तैयार की गई है।


इस प्लेटफॉर्म का मुख्य लक्ष्य भारतीय दर्शकों के लिये The Hunger Games (2012), Romantic Drama The Twilight Saga: Breaking Dawn: Part 2 (2012), Thriller Now You See Me (2013), La La Land (2016), Comedy Drama Wonder (2017) और Action Adventure Robinhood (2018) जैसे हॉलिवुड कंटेंट लाना है। इस प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को, अंग्रेज़ी फिल्मों के साथ-साथ उन फिल्मों का डब्ड वर्ज़न भी मिलेगा।

वीडियो देखिये

तमिल, तेलुगु, हिंदी, और मराठी भाषा में भी फिल्में आप Lionsgate Play पर देख सकेंगे। साथ ही आने वाले कुछ सालों में ऑरिजिनल सीरीज़ को दिखाने का भी प्लान है। बता दें कि, Lionsgate play वोडाफोन प्ले पर उपलब्ध है।

ग़ौरतलब है कि भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तेज़ी से लोकप्रिये हो रहे हैं। एक सर्वे के मुताबिक़ आने वाले समय में भारत, मोबाइल पर वीडियो देखने के मामले में अमेरीका को भी पीछे छोड़ सकता है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed