जापानी तट पर रुके डायमंड प्रिंसेज़ में 6 भारतीय कोरोनावायरस से संक्रमित

by Renu Garia 4 years ago Views 90166

6 Indian coronaviruses infected with diamond princ
पिछले एक महीने से जापान के तट पर फंसे जहाज़ डायमंड प्रिंसेज़ में 6 भारतीय कोरोनावायरस से संक्रमित है जापान में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। अब तक डायमंड प्रिंसेस में कुल 542 लोग इस वाइरस के चपेट में आ गए हैं। 

कोरोनावायरस से संक्रमित लोगो की संख्या अब बढ़ कर 72,346 पहुँच गयी है साथ ही करीब डेढ़ लाख लोगों को चिकित्सकों की देख रेख में रखा गया है। वायरस जिसे अब चीन में COVID-19 कहा जा रहा  ने मध्य चीनी प्रान्त हुबेई को अपने आतंक से ग्रस्त कर दिया है, वुहान के बाद हुबेई में कोरोनावायरस के सबसे ज़्यादा यानी  59 ,989  मामले सामने आये हैं। 


कई दिनों से जापान के तट पर खड़े डायमंड क्रूज़ में भी दिन ब दिन हालात ख़राब हो रहे हैं, अब इस क्रूज़ में 6 भारतियों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की खबर आ रही है। जहां कुल मरीज़ों की संख्या 454 पहुंच गयी है, इस बीच अमरीका ने अपने दो विमान भेजकर क्रूज़ में फसे 340 अमेरिकी नागरिकों को वहां से निकाल लिया है। 

और ब्रिटैन सरकार भी अब अपने देश के नागरिकों को डायमंड प्रिंसेस क्रूज़ से निकालने का बंदोबस्त कर रही है। जापान में इंडियन एम्बेसी ने ट्वीट कर 6 भारतीयों के कोरोनावायरस से पॉजिटिव होने की पुष्टि कर बताया की भारतीय एम्बेसी जापान सरकार और जहाज़ प्रबंधन के साथ मिलकर लोगो तक मदद पंहुचा रहे हैं।

वीडियो देखिये

एम्बेसी लगातार भारतियों से संपर्क बनाये हुए हैं। कोरोनावायरस के स्रोत वुहान में भारत से मेडिकल सप्लाइज भी भेजी गयी, साथ ही चीन में भारतीय एम्बेसी ने उसी फ्लाइट से भारत वापिस जाने वाले नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये। एम्बेसी ने बताया की क्रूज़ में कोरोनावायरस से संकर्मित भारतीयों को तत्काल मेडिकल फैसिलिटीज के लिए भेजा गया है। साथ ही सोमवार को ऑस्रेलिआ ने भी जहाज़ में फसे अपने नागरिकों को वहां से जल्द से जल्द निकालने की घोषणा की है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed