देशभर में कोरोना से 1,007 लोगों की मौत, 7,695 ठीक हुए
कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 31,000 के पार पहुंच गई है जबकि मौत का आंकड़ा एक हज़ार को पार कर गया है। 29 अप्रैल सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 31,332 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों आंकड़ा अब 22,629 है। जबकि अब तक 1007 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 7,695 लोग ठीक भी हुए हैं।
राज्यवार आंकड़ें...
वीडियो देखिए हरियाणा और झारखंड में तीन-तीन मौतें हुई हैं, हरियाणा में 310 और झारखंड में 103 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। हरियाणा में अब तक 209 में लोग ठीक भी हुए हैं जबकि झारखंड में 17 मरीज़ ठीक हुए हैं।
- सबसे ज़्यादा 400 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहाँ 9,318 मामले सामने आए और 1,388 लोग ठीक भी हुए हैं।
- गुजरात में अब तक 181 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 434 डिस्चार्ज हुए हैं और यहाँ कुल मरीज़ों की संख्या 3,744 है।
- मध्य प्रदेश में 120 मौतें हुईं जबकि यहां मरीज़ों की कुल संख्या 2,387 है और 377 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
- दिल्ली में 54 लोगों की मौत हुई है, यहाँ कुल 3,314 मामले दर्ज हुए हैं और 1,078 मरीज़ ठीक हुए हैं।
- राजस्थान में अब तक 51 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 768 ठीक भी हुए हैं, यहाँ कुल 2,364 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
- उत्तर देश में 34 लोगों की मौत हुई है, यहाँ कुल 2053 मामले दर्ज हुए हैं और 462 मरीज़ ठीक हुए हैं।
- आंध्र प्रदेश में 31 मौतें हुईं जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहाँ 1,259 है और 258 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
- तेलंगाना में अब तक 26 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 321 ठीक भी हुए हैं, यहाँ कुल 1004 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
- तमिलनाडु में 25 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 2,058 मामले सामने आए हैं जबकि 1168 लोग ठीक भी हुए हैं।
- पश्चिम बंगाल में अब तक 22 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 119 ठीक भी हुए है, यहाँ कुल 725 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
- कर्नाटक में 20 लोगों की मौत हुई है, यहाँ कुल 523 मामले दर्ज हुए हैं और 207 लोग ठीक हुए हैं।
- पंजाब में 19 मौतें हुई हैं जबकि 71 लोग ठीक हुए हैं, यहाँ मरीज़ों की कुल संख्या 322 है।
- जम्मू-कश्मीर में अब तक 8 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 176 ठीक भी हुए हैं, यहाँ कुल 565 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
- केरल में 4 मौतें हुई हैं जबकि 359 लोग ठीक हुए है, यहां मरीज़ों की कुल संख्या 485 है।
वीडियो देखिए हरियाणा और झारखंड में तीन-तीन मौतें हुई हैं, हरियाणा में 310 और झारखंड में 103 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। हरियाणा में अब तक 209 में लोग ठीक भी हुए हैं जबकि झारखंड में 17 मरीज़ ठीक हुए हैं।
- बिहार में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 366 मामले दर्ज हुए हैं जबकि 64 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
Latest Videos