शाहीन बाग धरने का आज 40वां दिन

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1825

40 days to Shaheen Bagh protest, Chandrashekhar Az
नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ धरने और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग़ में महिलाओं के धरने को गुरुवार को पूरे 40 दिन हो गए हैं।  बुधवार रात शाहीन बाग पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगले दस दिन में देश में 5,000 और शाहीन बाग होंगे।

देशभर के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ धरने और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। बात दिल्ली की करें तो यहां शाहीन बाग़ में महिलाओं का धरना जारी है और गुरुवार को इसे पूरे 40 दिन हो गए हैं। शाहीन बाग़ में धरने पर बैठीं महिला प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को कहा कि ये धरना ख़त्म नहीं होगा। बुधवार रात शाहीन बाग पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने महिलाओं को अपना समर्थन दिया। साथ ही  चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगले दस दिन में देश में 5,000 और शाहीन बाग होंगे।


वीडियो देखिये

दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज़ पर लखनऊ, अलीगढ़, भोपाल, दार्जिलंग, भोपाल, मदुरई समेत देशभर के कई शहरों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ महिलाओं का धरना जारी है। यूपी की राजधानी लखनऊ में घंटाघर में महिलाओं का धरना जारी है। बुधवार को यहां महिलाओं ने हवन किया।

वहीं यूपी के अलीगढ़ में भी नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।  बुधवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट्स ने wall Graffiti कर विरोध प्रदर्शन किया।

इसके अलावा अलीगढ़ में ही शाह जमल ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग  नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए।

उधर भोपाल में भी लगातार विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। बुधवार को कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नागरिकता कानून के खिलाफ भोपाल के इकबाल मैदान में जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

पश्चिम बंगाल में भी नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ विरोध जारी है। बुधवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने दार्जिलिंग में रैली निकाली। वहीं तमिलनाडु के मदुरई में बुधवार को AIMIM पार्टी के अध्यक्ष और सांसद Asaduddin Owaisi ने  नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ एक बड़ी रैली की।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed