पटना में लगे नीतीश कुमार के 'लापता' होने के पोस्टर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लापता होने के पोस्टर पटना की दीवारों पर जगह जगह दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, इन पोस्टरों के माध्यम से नीतीश कुमार पर विवादित सीएबी और एनआरसी जैसे कानूनों पर मौन रहने का आरोप लगाया जा रहा है।
जगह जगह विरोधीयों द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों पर नीतीश कुमार से पूछा गया है के आखिर वो जनता के सामने क्यों नहीं आ रहे हैं। वहीं एक दूसरे पोस्टर में उन्हें मूक, बधिर मुख्यमंत्री तक कह कर सम्बोधित किया गया है।
आपको बता दें, बिहार के सीएम नीतीश कुमार नागरिकता कानून में संशोधन करने वाले बिल का समर्थन करने के बाद से ही विरोधीओ के निशाने पर हैं। राष्ट्रीय जनता दल और अन्य विपक्षी दल लगातार उन पर हमलावर रुख अपनाये हुए हैं। उधर, विवादित नागरिकता कानून की वजह से जनता दल युनाइटेड भी दो फाड़ होती दिखाई दे रही है। पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पार्टी से इस्तीफा देने तक की बात कह दी। उनके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन वर्मा भी जनता दल युनाइटेड के कैब को संसद में समर्थन करने से नाराज़ चल रहे हैं।
Bihar: 'Missing' posters of Chief Minister Nitish Kumar put up across the city in Patna. pic.twitter.com/IZcMu230Km
— ANI (@ANI) December 17, 2019

Latest Videos