देश में कोरोना के हालात पर एक नज़र

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1734

Coronavirus: See data released by the Ministry of
30 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,73,763 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 86,422 है। जबकि अब तक 4,971 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं 82,369 लोग ठीक भी हो गए हैं।

  • देश में सबसे ज़्यादा 2,098 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 62,228 मामले आए हैं जबकि 26,997 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • गुजरात में अब तक 980 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 8,611 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 15,934 है।
  • दिल्ली में 398 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 17,386 है और 7,846 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • मध्य प्रदेश में 334 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 7,645 मामले दर्ज हुए हैं और 4,269 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 302 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,775 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 4,813 है।
  • उत्तर प्रदेश में अब तक 198 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 4,244 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 7,284 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • राजस्थान में 184 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 8,365 मामले दर्ज हुए हैं और 5,244 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तमिलनाडु में अब तक 154 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 11,313 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 20,246 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  •  तेलंगाना में 71 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 2,425 मामले सामने आए हैं जबकि 1,381 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • आंध्र प्रदेश में अब तक 60 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,226 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 3,436 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • कर्नाटक में 48 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 2,781 मामले दर्ज हुए हैं और 894 लोग ठीक हुए हैं।
  • पंजाब  में 42 मौतें हुई हैं, जबकि 1,949 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल 2,197 संख्या है।
  • जम्मू-कश्मीर में अब तक 28 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 875 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,164 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • हरियाणा में 19 मौतें हुई हैं, जबकि 940 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1,721 है।
  • बिहार में अब तक 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,211 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 3,376 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • केरल में 8 मौतें हुई हैं, जबकि 565 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1,150 है।
  • ओडिशा में अब तक 7 लोग अपनी जान जा चुकी हैं तो 887 ठीक भी हुए हैं, ओडिशा में अब कुल 1,723 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में अब तक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, 295 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 87 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।
वीडियो देखिए


उत्तराखंड और झारखंड  में अब तक पांच-पांच लोगों की मौतें हो चुकी है, उत्तराखंड में 716 तो झारखंड में 511 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। इसके आलावा उत्तराखंड में 102 जबकि  झारखंड में 216 ठीक भी हुए हैं।

असम और केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में चार-चार मौतें हुई है, असम में 1,024 और चंडीगढ़ में 289 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं असम में 125, तो चंडीगढ़ में 189 डिस्चार्ज भी हुए हैं।

इसके आलावा मेघालय और छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 35 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed