GoPlus - देखें आज की बड़ी ख़बरें

by GoNews Desk 4 years ago Views 4145

Top News of the Day
GoPlus- एक नज़र आज की बड़ी ख़बरों पर


1.  LEAD STORY - PROTESTS ROCK CITIES

केंद्र सरकार के विवादित नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ , देशभर में विरोध प्रदर्शनों की झड़ी लग गई है. दिल्ली, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों के अलावा छोटे-छोटे कस्बों में भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं , और इस क़ानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. लखनऊ में पुलिस की फायरिंग में एक शख़्स की मौत हो गई है जबकि मैंगलौर में पुलिस फायरिंग में ज़ख़्मी दो लोग आईसीयू में भर्ती हैं. मंगलौर में हालात बिगड़ने पर पांच पुलिस स्टेशनों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और स्कूल कॉलेज अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिए गए हैं. 

2.  DELHI - CAPITAL CRIPPLED

नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन ने , राजधानी की रफ़्तार रोक दी. कई इलाक़ों में धारा 144 लगने के बावजूद , हज़ारों लोग सड़कों पर उतरे , और विवादित क़ानून के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन की वजह से हज़ारों लोग घंटों सड़कों पर फंसे रहे. 

3. ANJALI FROM JANTAR MANTAR - JANTAR MANTAR PROTEST

नागरिकता क़ानून के खिलाफ प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं...इस वख्त प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर जुटे हुए हैं जहाँ आज़ादी के गीत भी सुनायी दिए .

जंतर मंतर पर मौजूद हैं gonews संवादाता अंजलि ओझा 

4.  AJAY WT ON CORE CONGRESS GROUP MEETING - CONGRESS TAKES STOCK 

विवादित नागरिकता कानून को लेकर देश भर में उठे बवाल के चलते , दिल्ली में आज कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक हुई।  यह बैठक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिआ गाँधी के घर पर हुई। इस बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं gonews संवादाता अजय झा  

5 .  RAMCHANDRA GUHA BITE - RAMCHANDRA GUHA DETAINED

इससे पहले  आज बंगलुरू में ,  मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा के साथ , पुलिस ने हाथापाई की . रामचंद्र गुहा , नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आये थे लेकिन  उन्हें प्रदर्शन नहीं करने दिया , जिसके बाद उन्हें  बंगलुरू पुलिस ने हिरासत में ले लिया

6.  CPIM PROTESTS (BITES) - ANGRY LEFT

नागरिकता क़ानून के विरोध में आज  सीपीआईम नेताओं ने दिल्ली में बेतहाशा पुलिस बल के इस्तेमाल की आलोचना की और कहा यह तानाशायी से भी बदतर हालात हैं। 

 cpim महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा और स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव समेत कई हस्तियों को हिरासत में लिया गया 

7.  ANJALI GROUND ZERO ON PROTESTORS BEING PUT IN BUSES - ROUNDED UP

दिल्ली में आज प्रदर्शन को देखते हुए लाल किले के पास धारा 144 लागू  कर दी गयी और कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए…  जामिया समेत 19  मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए …  दिल्ली के कुछ इलाकों में वॉयस, SMS और इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गयी।  दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में प्रदर्शनकारी समझ कर कुछ आम लोगों को भी बसों में ज़बरदस्ती डाला गया. मंडी हाउस पर मौजूद थीं गोनूस संवादाता अंजलि ओझा 

8. SID PACKAGE ON QUESTIONS BEING RAISED BY STUDENTS - VEXED VARSITY

इस बीच जामिआ के छात्रों का विरोध बरकरार है।  छात्र , सरकार से कई एहम सवाल पूछ रहे हैं। हमारे सहयोगी सिद्धार्थ पांडेय ने उनसे बातचीत की 

9. UN STORY - NOT ADDING UP

भारत में पड़ोसी देशों के धार्मिक अल्पसंख्यकों को बसाने पर बवाल मचा हुआ है लेकिन संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े बताते हैं , कि भारत में शरणार्थियों की समस्या , ज़्यादा गंभीर नहीं है. आंकड़ों के मुताबिक , 12 हज़ार से भी कम लोग,  भारत में शरण की मांग कर रहे है।  

10.  DONALD TRUMP - TRUMPING TRUMP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बुधवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में महाभियोग प्रस्ताव पास हो गया। अमेरिका के इतिहास में डोनाल्ड ट्रंप तीसरे ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिनके खिलाफ महाभियोग लाया गया है।

11.  IND-WI THIRD ONE DAY - CUTTACK CLASSIC

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को Cuttack के Barabati Stadium में खेला जाएगा। जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो 2-1 से सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed