भारत कोरोना से सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में 10वें स्थान पर पंहुचा

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1561

India reached 10th position in the list of most in
दुनियाभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में भारत अब ईरान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। ईरान में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,35,701 है जबकि अब भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 1,38,845 हो गई है।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 6 हज़ार 977 नए मरीज़ सामने आए है, जबकि 154 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,38,845 है और 77,103 एक्टिव केस है। वहीं अब तक 57,720 ठीक होकर अपने घर वापस लौटे है, जबकि देशभर में 4021 लोगों की मौत भी हुई है।


जानकारों का कहना है यदि इसी रफ्तार से केस बढ़ते रहे तो भारत जल्द ही तुर्की को भी पीछे छोड़ देगा। दुनिया के सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में इस समय तुर्की नौवें स्थान पर है। वहां औसतन रोजाना 1000 नए केस सामने आ रहे हैं। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आई तेज़ी को देखते हुए माना जा रहा है कि भारत 4 से 5 दिनों में तुर्की को भी पछाड़ कर दुनिया में नौवें स्थान पर पहुंच जाएगा। तुर्की में अभी 1 लाख 56 हज़ार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित है।

वीडियो देखिये 

अमेरिका अभी भी दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। यहां 16 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं। ब्राजील में चार सप्ताह में करीब साढ़े तीन लाख मरीजों की पहचान की गई है और वो अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ब्राजील के बाद रूस, यूके और स्पेन क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। यूके और फ्रांस को छोड़ दें तो बाकी सभी प्रभावित देशों में कोरोना का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed