झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, सुबह आठ बजे से काउंटिंग जारी

by GoNews Desk 4 years ago Views 1821

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019
झारखंड में पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह आठ बजे से काउंटिंग जारी है और दोपहर तक झारखंड की पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में वोटिंग हुई थी। राज्य की कुल 81 सीटों पर कुल 1,215 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

झारखंड की जमशेदपुर पूर्वी, दुमका, बरहेट, सिल्ली, धनवार और झरिया सीटों पर हाईप्रोफाइल मुकाबला है। जमशेदपुर पूर्वी सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव लड़ रहे हैं और वो 1995 से यहां से लगातार जीतते आ रहे हैं। वहीं दुमका और बरेट सीट से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और नागरिकता कानून पर विवाद के बाद बीजेपी की ये पहली परीक्षा है।


झारखंड विधानसभा चुनाव के ज्यादातर एग्जिट पोल्स में गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जाहिर की गई है। एग्जिट पोल्स में जहां इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार बनने का अनुमान है, वहीं बीजेपी इस बार सत्ता की दौड़ में पिछड़ती नजर रही है।

अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार नहीं बनती है तो महाराष्ट्र के बाद झारखंड ऐसा दूसरा ऐसा राज्य होगा जहां बीजेपी के हाथ से सत्‍ता जाएगी। राम मंदिर पर फैसले और नागरिकता कानून पर विवाद के बाद बीजेपी की ये पहली परीक्षा है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed