नागरिकता क़ानून की आग में झुलसे देश के कई राज्य, दिल्ली के दरियागंज में इलाके में  प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1717

Lathi charge on protesters in several states of th
दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में नागरिकता क़ानून को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा है। शुक्रवार को दिल्ली के दरियागंज में इलाके में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। वहीं  यूपी में फायरिंग के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई।

नागरिकता क़ानून के खिलाफ देशभर के कई राज्यों में पिछले कई दिनों में विरोध प्रदर्शन जारी है और अब ये और भी ज्यादा तेज हो गया है। शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में नागरिकता क़ानून को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ।


इस दौरान आगजनी, फायरिंग और लाठीचार्ज की कई घटनाएं सामने आईं। दिन में जामा मस्जिद इलाके में जुमे की नमाज के दौरान भारी तादाद में लोगों ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। शाम को प्रदर्शनकारियों ने दरियागंज इलाके में पुलिस पर पथराव कर कई गाड़ियों में आग लगा लगा दी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

वीडियो देखिये

पुलिस की लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने  हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को छोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे। देर रात कोर्ट के आदेश पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को  छोड़ने के बाद प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन खत्म किया। शनिवार तड़के सुबह  भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उधर नागरिकता क़ानून पर उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा भड़की। बुलंदशहर, फ़िरोज़ाबाद में आगज़नी, कानपुर में फायरिंग, गोरखपुर, बहराइच, भदोही और मेरठ में पत्थरबाज़ी के बीच पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। यूपी में फायरिंग के दौरान 6 लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। साथ ही यूपी के 10 से ज्यादा जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को यूपी के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। इस बीच 9 भारतीय Magsaysay पुरस्कार विजेताओं ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से कहा है कि उन्हें नागरिकता कानून मंजूर नहीं है और ये कानून लोगों को बांटने का काम करता है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed