कोरोना से देश में सबसे ज़्यादा 1,897 मौतें महाराष्ट्र में, देखिये स्वस्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ें

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1323

Maharashtra has the highest number of 1,897 deaths
28 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,58,333 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 86,110 है। जबकि अब तक 4,531 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 67,691 लोग ठीक भी हो गए हैं।

  • देश में सबसे ज़्यादा 1,897 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 56,948 मामले आए हैं जबकि 17,918 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • गुजरात में अब तक 938 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 7,549 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 15,195 है।
  • मध्य प्रदेश में 313 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 7,261 है और 3,927 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • दिल्ली में 303 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 15,257 मामले दर्ज हुए हैं और 7,264 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 289 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,578 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 4,192 है।
  • राजस्थान में अब तक 173 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 4,457 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 7,703 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • उत्तर प्रदेश में 182 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 6,991 मामले दर्ज हुए हैं और 3,991 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तमिलनाडु में अब तक 133 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 9,909 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 18,545 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  •  तेलंगाना में 63 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 2098 मामले सामने आए हैं जबकि 1284 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • आंध्र प्रदेश में अब तक 58 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,057 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 3,171 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • कर्नाटक में 47 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 2,418 मामले दर्ज हुए हैं और 781 लोग ठीक हुए हैं।
  • पंजाब  में 40 मौतें हुई हैं, जबकि 1,918 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल 2,139 संख्या है।
  • जम्मू-कश्मीर में अब तक 26 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 854 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 1,921 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • हरियाणा में 18 मौतें हुई हैं, जबकि 838 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1,381 है।
  • बिहार में अब तक 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1083 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 3,061 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • ओडिशा में अब तक 7 लोग अपनी जान जा चुकी हैं तो 733 ठीक भी हुए हैं, ओडिशा में अब कुल 1,593 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
  • केरल में 7 मौतें हुई हैं, जबकि 552 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1004 है।
  • हिमाचल प्रदेश में अब तक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, 273 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 70 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।
असम, उत्तराखंड, झारखंड और केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में चार-चार मौतें हुई है, असम में 781, उत्तराखंड में 469, झारखंड में 448 और चंडीगढ़ में 279 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं असम में 87,  उत्तराखंड में 79, झारखंड में 185 तो चंडीगढ़ में 187 डिस्चार्ज भी हुए हैं।


इसके आलावा मेघालय में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed