मुंबई के घाटकोपर इलाके में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया, 2 लोगों की मौत

by GoNews Desk 4 years ago Views 2065

Mumbai Fire
Fire in

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आग लगने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला मुंबई के घाटकोपर इलाके का है, जहां शुक्रवार शाम एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शनिवार सुबह दमकल विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।


इस घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक शख्स अभी लापता है। मरने वाले लोगों में एक महिला और एक पुरूष है। इसके अलावा एक लापता शख्स की तलाश की जा रही है।  आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां लगाई गई थी।

 

 

 

 

भीड़ वाला इलाका होने के चलते दमकल विभाग की टीम को आग बुझाने में काफी दिक्कत आई।  आग लगने की खबर के बाद इलाके के आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल आग के लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। इससे पहले इसी महीने 17 दिसंबर को घाटकोपर इलाके में एक 10 मंजिला इमारत में आग लग गई थी।

Latest Videos

TAGS Mumbai

Latest Videos

Facebook Feed