CAA के ख़िलाफ़ देश में विरोध प्रदर्शन जारी, शाहीन बाग़ धरने का आज 47वां दिन

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1610

Protests against CAA continue in the country, toda
नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ पूरे देश में धरना और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को देश भर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली के शाहीन बाग़ में भी महिलाओं का धरना जारी है और गुरुवार को धरने का 47वां दिन है।

देशभर के अलग-अलग शहरों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन और धरने का दौर जारी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को देश भर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। राजघाट पर 60 स्टूडेंट विंग से जुड़े छात्र चेन बनाकर सत्याग्रह करेंगे। उधर दिल्ली के शाहीन बाग़ में महिलाओं का धरना जारी है और गुरुवार को धरने का 47वां दिन है। बुधवार को भी काफी भारी संख्या में लोग शाहीन बाग पहुंचे और यहां हो रहे धरने और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।


वीडियो देखिये

दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज़ पर ही दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, समेत देशभर के कई दूसरे शहरों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी महिलाओं का धरना जारी है।

उधर यूपी के ही मुरादाबाद में भी महिलाओं का नागरिकता कानून और NRC को लेकर धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को यहां धरने में कांग्रेस नेता भी शामिल हुए। महाराष्ट्र के वासिम में भी बुधवार को नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन हुआ।

नागरिकता क़ानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों में एक बार फिर हिंसा भड़की। बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में फायरिंग में दो की मौत हो गई। वहीं बिहार के सीतामणि और महाराष्ट्र के यवतमाल में दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ।

इस बीच यूपी एसटीएफ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान CAA के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में डॉक्टर कफील खान को बुधवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। वहीं साकेत कोर्ट ने बुधवार को देशद्रोह समेत कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे जेएनयू के रिसर्च स्कॉलर शरजील इमाम को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed