श्रीलंका के राष्ट्रपति ने तय समय से 6 महीने पहले ही संसद भंग की, 25 अप्रैल को चुनाव होंगे
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने सोमवार को तय समय से 6 महीने पहले ही संसद भंग कर देश में 25 अप्रैल को चुनाव कराने की घोषणा की। श्रीलंका की मौजूदा संसद का गठन एक सितंबर 2015 को किया गया था।
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए संसद का कार्यकाल पूरा होने से छह महीने पहले ही उसे भंग कर दिया है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की ओर से संसद भंग करने की गजट अधिसूचना के मुताबिक श्रीलंका में 25 अप्रैल को आम चुनाव होंगे और 14 मई को संसद का पहला सत्र शुरू होगा।
श्रीलंका की मौजूदा संसद का गठन एक सितंबर 2015 को किया गया था। श्रीलंका की संसद की समयसीमा भी भारत की ही तरह पांच साल की होती है। श्रीलंका में संसद को भंग करने के लिए कम से कम उसका साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होना जरूरी होता है और ये समयसीमा एक मार्च आधी रात को पूरी हो गई थी। वीडियो देखिये पिछले साल नवंबर महीने में राष्ट्रपति बनने के बाद गोटबाया राजपक्षे ने अपने भाई महिंद्रा महिंद्रा राजपक्षे को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। महिंद्रा राजपक्षे पिछले राष्ट्रपति चुनाव में हार गए थे। महिंद्रा राजपक्षे दो बार श्रीलंका के राष्ट्रपति और तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं और माना जा रहा है कि इन आम चुनावों में वो आसानी से बहुमत हासिल कर लेंगे।

Also Read:

Latest Videos