देश में सबसे ज़्यादा अवैैैध हथियार उत्तर प्रदेश में: एनसीआरबी

by Rahul Gautam 3 years ago Views 4126

Uttar Pradesh has the most illegal weapon in the c
कानपुर का बहुचर्चित गोलीकांड बताता है कि 2 जुलाई को 8 पुलिसवालों को घात लगाकर मारने वाले बदमाश AK-56 जैसे अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े भी तस्दीक करते हैं कि देश में उत्तर प्रदेश ही अवैध हथियारों की सबसे बड़ी खान है जहां यह धंधा एक उद्योग की शक्ल ले चुका है।

आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में देशभर मेें लगभग 74 हज़ार 477 हथियार पुलिसवालों ने जब्त किये थे। इनमें से केवल 3,742 हथियार ही लाइसेंसी थे और बाक़ी सभी हथियार अवैध थे।


उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 34 हज़ार 105 हथियार अपराधियों से ज़ब्त किये गए जिनमें 2,576 हथियार ही लाइसेंसी थे। मोटा-मोटा कहें तो देश में पुलिस द्वारा ज़ब्त हर दूसरा अवैध हथियार उत्तर प्रदेश में जब्त किया गया था।

इनमें 2,739 हथियार राष्ट्र विरोधी तत्वों से बरामद हुए जबकि 31 हज़ार 366 हथियार गुंडे-बदमाशों से। इतनी भारी मात्रा में हथियारों की रिकवरी से मालूम पड़ता है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं और राज्य में इसकी कितनी ज्यादा खपत है।

वीडियो देखिए

दूूूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है जहां से कुल 14 हज़ार 227 हथियार पुलिस ने ज़ब्त किये थे। वहीं राजस्थान में 7,334, बिहार में 4,160 और पश्चिम बंगाल में 2,796  हथियार पुलिस ने ज़ब्त किये।

इनकी तुलना में नक्सल और आतंकवाद से जूझ रहे राज्यों में कम हथियार पुलिस ने ज़ब्त किये। जैसे जम्मू-कश्मीर में महज़ 433 हथियार, पंजाब में 573, झारखंड में 736 हथियार बरामद हुए और छत्तीसगढ़ में 1,025 हथियार ज़ब्त हुए।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed