अमेरिका ने एयर इंडिया के विमानों के ऊड़ानों पर रोक लगाई

by Ankush Choubey 3 years ago Views 2918

America bans Air India flights
केन्द्र सरकार के मिशन वंदे भारत को मनमाने तरीके से चलाने का आरोप लगाकर अमेरिका ने रोक लगा दी है। अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ़ ट्रांसपोर्टेशन यानी डीओटी का कहना है, ‘भारत-अमेरिका रूट पर एयर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट को उड़ान की इजज़त नहीं होगी। अगर कोई स्पेशल मामला होगा तो पहले डीओटी से इजाज़त लेनी होगी।’

अमेरिका ने भारत पर कोरोना काल में यात्रियों से मोटी रक़म वसूलने का भी आरोप लगाया है। अमेरिका ने ये भी कहा है कि पहले की तुलना में एयर इंडिया ज़्यादा फ्लाइट का संचालन कर रहा है। लेकिन भारत की ओर से लगाई गई पाबंदी की वजह से अमेरिकी एयरलाइंस को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 


हालांकि अमेरिका इससे पहले भी एयर इंडिया की फ्लाइट्स पर रोक लगा चुका है। बात-चीत के बाद अमेरिका ने हफ्ते में चार उड़ानों की इजज़त दी दी थी। अब डीओटी का कहना है कि भारतीय उड़ानों पर से तभी रोक हटेगा जब अमेरिकी एयरलाइंस को ऑपरेशन की छूट मिलेगी।

भारतीय उड्डयन मंत्रालय ने साफ किया है कि अमेरिका के साथ फ्रांस, जर्मनी और कुछ अन्य देशों ने भी उड़ानें शुरू करने की मांग की है।  मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस बारे में 15 जून को अमेरिका से एक राउंड बात भी हो चुकी है। 

बता दें कि 25 मार्च को लागू पूर्ण लॉकडाउन के साथ ही अंतरराष्ट्रीय विमानों को भी रद्द कर दिया था। इस बीच दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार ने एयर इंडिया के साथ मिलकर वंदे भारत मिशन की शुरुआत की थी। 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed