कोरोनावायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक क्या है हालिया स्थिति ?

by Ankush Choubey 4 years ago Views 4265

how many corona cases in the country? See full lis
कोरोना वायरस के मरीज़ों की संख्या में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है। 19 अप्रैल सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़ देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 15,712 पहुंच गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 12,974 है। जबकि अब तक 507 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 2230 लोग ठीक भी हो गए हैं।

देश में सबसे ज्यादा 211 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहाँ 3651 मामले आए हैं जबकि 365 लोग ठीक भी हुए हैं।

  • मध्यप्रदेश में 70 मौतें हुई और यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1407 है, वहीं 127 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • गुजरात में अब तक 53 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं, यहाँ कुल मरीज़ों की संख्या 1376 है और 93 डिस्चार्ज हुए हैं।
  • दिल्ली में 42 लोगों की मौत हुई है, यहाँ कुल 1893 मामले दर्ज हुए हैं और 72 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तेलंगाना में अब तक 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 186 ठीक भी हुए हैं, यहाँ कुल 809 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।


तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 15-15 लोगों मौत हुई है, तमिलनाडु में कुल 1372 जबकि आंध्र प्रदेश में 603 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में अब तक 365 वहीं आंध्र प्रदेश 42 मरीज़ डिस्चार्ज भी हुए हैं।

उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में अब तक 14-14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, उत्तर प्रदेश में कुल 969 जबकि कर्नाटक में 384 मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 86 वहीं कर्नाटक में 104 लोग ठीक भी हुए हैं।

  • पंजाब में 13 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल मरीज़ों की संख्या 202 है और 27 मरीज़ डिस्चार्ज भी हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में 12 लोगों की मौत हुई है, यहाँ कुल 310 मामले दर्ज हुए हैं और 62  लोग ठीक हुए हैं।
  • राजस्थान में अब तक कुल 1351 मामले समने आए हैं, यहाँ 183 लोग ठीक भी हुए हैं और 11 लोगों की मौत हुई है।
  • जम्मू-कश्मीर में 5 मौतें हुई हैं, जबकि 51 लोग ठीक हुए हैं वहीं यहाँ मरीज़ों की कुल संख्या 341 है।
केरल और हरियाणा में तीन-तीन मौतें हुई हैं, केरल में 400 और हरियाणा में 225 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। केरल में अब तक 257 वहीं हरियाणा 43 लोग ठीक भी हुए हैं।

बिहार और झारखण्ड में अब तक 2-2 लोगों की मौत हुई है, बिहार में कुल 86 जबकि झारखण्ड में 34 मामले दर्ज हुए हैं। केरल में अब तक 37 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं। इसके आलावा ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कोरोना वायरस से एक-एक मौत हुई है।  

कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 33 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed