CAA के ख़िलाफ़ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी, शाहीन बाग़ धरने का आज 49वां दिन

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1970

DAY 49: ANTI-CAA PROTEST IN SHAHEEN BAGH
नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ पूरे देश में धरने और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला बना हुआ है। दिल्ली के शाहीन बाग़ में भी महिलाओं का धरना जारी है और शनिवार को धरने का 49वां दिन है।

देशभर के अलग-अलग शहरों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और धरने का सिलसिला जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग़ में महिलाओं का धरना जारी है और शनिवार को धरने का 49वां दिन है। शुक्रवार को दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में लोगों ने नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ प्रदर्शन किया।


वीडियो देखिये

दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज़ पर ही दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, समेत देशभर के कई दूसरे शहरों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है। यूपी के मुरादाबाद में भी नागरिकता कानून के खिलाफ महिलाओं का धरना जारी है। 

शुक्रवार को मुरादाबाद के ईदगाह ग्राउंड में भारी संख्या में लोग नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और धरने में शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या भी पुलिस भी तैनात रही और पूरी प्रदर्शन पर ड्रोन से भी नजर रखी गई।

वहीं पश्चिम बंगाल में भी नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को कोलकाता में टीएमसी और टीएमसीपी ने  नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ रैली निकाली।

उधर शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी नेताओं ने CAA, NRC और NPR के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी पार्टियों के सभी बड़े सांसद मौजूद रहे।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed