CAA, NRC और NPR के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी, शाहीन बाग़ धरने का आज 38वां दिन

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1813

Demonstration continues against CAA, NRC and NPR,
देशभर के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज़ पर लखनऊ, कानपुर, पटना, कोलकाता और भोपाल समेत कई शहरों में भी महिलाओं का धरना जारी है।

नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ देशभर के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। दिल्ली में सोमवार को CAA, NPR और NRC के खिलाफ कई विश्वविद्यालयों के हज़ारों छात्रों ने मंडी हाऊस से जंतर मंतर तक मार्च निकाला।   


वहीं दिल्ली के शाहीन बाग़ में धरना जारी है और मंगलवार को इसे 38 दिन हो गए। सोमवार रात कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शाहीन बाग पहुंचे और प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान दिग्विजय सिंह  ने कहा कि वो केंद्र सरकार की विभाजनकारी नीतियों का विरोध करते हैं। उधर जामिया में सोमवार को जामिया के पूर्व वीसी और दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग भी पहुंचे और  छात्रों को अपना समर्थन दिया।

वीडियो देखिये

दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज़ पर लखनऊ, कानपुर, पटना, कोलकाता और भोपाल समेत कई शहरों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ औरतों का धरना जारी है।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन जारी है।

वहीं यूपी के अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने नागरिकता कानून और NRC के खिलाफ डिटेंशन सेंटर की डमी बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। उधर पश्चिम बंगाल में भी नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है। सोमवार को   पश्चिम बंगाल के आसनसोल में छात्रों, टीचर्स और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed