GoPlus - एक नज़र आज की बड़ी ख़बरों पर

by GoNews Desk 4 years ago Views 4728

Top News of the Day
GoPlus- एक नज़र आज की बड़ी ख़बरों पर


1. JHARKHAND ROUND UP - BJP LOSING JHARKHAND 

केंद्रीय सत्ता पर मज़बूती से क़ाबिज़ भारतीय जनता पार्टी की ज़मीन , राज्यों में ,  धीरे-धीरे दरक रही है. कई राज्य गंवाने के बाद बीजेपी , अब झारखंड में बड़ी हार की तरफ बढ़ रही है. राज्य की तीन करोड़ की जनता पर मोदी-शाह की जोड़ी का जादू नहीं चला. 

2.  AJAY WITH ASHOK GEHLOT  - HEAVY BLOW 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने कहा है की महाराष्ट्र  के बाद झारखण्ड में जनता ने भाजपा को सबक़ सिख्या है , क्यूँकि भाजपा देश की जनता को गुमराह कर रही है . अशोक गेहलोत से बात की gonews संवादाता अजय झा ने 

3.  ANJALI WT ON BJP HQ - PALL OF GLOOM 

झारखण्ड विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा।  आखिर इस हार के पीछे क्या वजह रही है इस बारे में बीजेपी मुख्यालय से विस्तार से बता रहीं है गोन्यूज़ संवादाता अंजलि ओझा  

4.  CONGRESS SATYAGRAHA VOVT + (roll straight )PRIYANKA GANDHI BITE - CONGRESS SATYAGRAHA 

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी राजघाट पर सत्याग्रह कर रही है. सत्याग्रह में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और CWC के सदस्य सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए हैं. इस मौके पर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा.

कांग्रेस ने आज महात्मा गांधी की समाधि के पास सत्याग्रह किया। कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून को असंवैधानिक करार देते हुए , इसका खुलकर विरोध किया।कांग्रेस ने आरोप लगाया , कि केंद्र और राज्यों की बीजेपी सरकारों ने,  युवाओं और छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग किया है, जिससे हालात ज्यादा खराब हो गए हैं।   कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने , नए नागरिकता कानून और एनआरसी को , संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ करार देते हुए दावा किया था , कि जनता की आवाज दबाने के लिए सरकार द्वारा तानाशाही का तांडव हो रहा है।

5.  MODI LIES - DETENTION PRETENSION 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कहा कि देश में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस को लेकर अफ़वाह फैलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को डराया जा रहा है कि उन्हें डिटेंशन सेंटर में डाला जाएगा जबकि देश में डिटेंशन सेंटर हैं ही नहीं. उन्होंने कहा कि यह अफ़वाह और झूठ कांग्रेस और अर्बन नक्सली मिलकर फैला रहे हैं. मगर क्या उनके दावों में वाक़ई दम है? देखिए यह रिपोर्ट…

6.  FOREIGN PROTESTS - CAA RANKLES OVERSEAS INDIANS 

विवादित नागरिकता क़ानून की आग अब विदेशों में भी फैल गई है. अमेरिका, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसे शहरों में रहने वाले भारतीय , सड़कों पर हैं , जिन्होंने मौजूदा सरकार पर , देश का संविधान बदलने के साथ-साथ , नागरिकों को आपस में बांटने का आरोप लगाया. 

7.  OIC- OIC EXPRESSES CONCERN 

विवादित नागरिकता क़ानून के चलते , भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचा है. जिन देशों के साथ भारत के संबंध हमेशा बेहतर रहे हैं, अब उन देशों के साथ संबंधों में तल्ख़ी आ रही है. अब 57 मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी ने भी , भारत के नागरिकता क़ानून पर चिंता जताते हुए , भारतीय मुसलमानों की सुरक्षा की मांग की है.

8.  SID WT - ENVIRONMENT MANIFESTO 

दिल्ली के नागरिकों ने पर्यावरण को बचाने और प्रदूषण से निपटने के लिए राजनीतिक दलों से अपनी मांगों की सूची दी है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से प्रस्तावित समाधानों के साथ,  10 मांगों की जांच करने , और इसे अपने घोषणा पत्र का हिस्सा बनाने के लिए कहा है। क्या है पूरा मामला , इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहें है हमारे सहयोगी सिद्धार्थ पांडे 

9.  BOX OFFICE- BOX OFFICE REPORT 

साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म दबंग 3 , दर्शको को सिनेमाघर तक खींचने में असफल होती दिख रही है। फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई,  केवल 73 करोड़ रुपए रही , जोकि सलमान खान जैसे बड़े स्टार वाली फिल्म के लिहाज से बेहद कम है।  

10.  NATIONAL FILM AWARDS - NATIONAL FILM AWARDS 

66वे नेशनल फिल्म अवार्ड्स के विजेताओं का एलान सोमवार को दिल्ली के विज्ञानं भवन में कर दिया गया । इस साल दो कलाकार, आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को सर्वश्रेस्थ एक्टर का अवार्ड दिया गया है।जानिए इस ख़ास रिपोर्ट में किस कलाकार को किस अवार्ड से नवाज़ा गया।  

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed